Begin typing your search above and press return to search.

CG-IPL सट्टा, कॉन्स्टेबल सस्पेंड: महादेव बुक एप के बड़े सटोरियों के लिए आरक्षक करता था काम, पुलिस की गोपनीय बातों को करता था शेयर...

CG-IPL सट्टा, कॉन्स्टेबल सस्पेंड: महादेव बुक एप के बड़े सटोरियों के लिए आरक्षक करता था काम, पुलिस की गोपनीय बातों को करता था शेयर...
X
By NPG News

दुर्ग। महादेव बुक एप में संलिप्तता और पुलिस की गोनियता भाग करने के मामले में एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित आरक्षक का नाम 1046 सहदेव सिंह है और कुम्हरी थाना में पदस्थ था। ये कार्रवाई दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव के द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल सहदेव पूर्व में खेले गए आईपीएल मैच में महादेव एप से खिलाये जा रहे सट्टे के अवैध धंदे से जुड़ा हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर कुछ माह पहले ही दुर्ग एसपी ने कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच किया था। थोड़े दिनों बाद उसे कुम्हरी थाना में पदस्थ कर दिया गया था। थाने में पदस्थ रहने के बाद भी महादेव ऐप से जुड़े आरोपियों से कॉन्स्टेबल सहदेव की बातचीत होती रहती थी। साथ ही समय समय पर पुलिस में होने वाली गतिविधियों को वो अपने साथियों को बताया करता था।

कहा ये भी जा रहा है कि कॉन्स्टेबल की सीधी बात विदेश में बैठे महादेव बुक ऐप चलाने वालों से होती थी। फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव को हुई तो तत्काल प्रभाव से आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।

Next Story