Begin typing your search above and press return to search.

CG-पति पत्नी की लाश: पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर पति ने खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या... पुलिस जांच में जुटी

CG-पति पत्नी की लाश: पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर पति ने खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या... पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

रायपुर 19 अक्टूबर 2021। राजधानी के सिविल लाइन इलाके में पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक दुकान में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के आकाशवानी उत्कल बस्ती की है। आज दोपहर में पति और पत्नी का शव आसपास के लोगों ने घर पर देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो जांच मं जुट गई है।

आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी पति सोनू बघेल 39 वर्ष ने अपनी पत्नी रामा बघेल 37 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव घर के किचन में खुन से लथपथ पाया गया है। वहीं पति का शव घर के दूसरी मंजिल के कंमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है।

घटना के संबंध में सिविल लाइन टीआई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, आशंका हैं कि, पहले हत्या की होगी फिर आरोपी ने खुद सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल पुलिस मौके पर है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Next Story