Begin typing your search above and press return to search.

CG हादसे में तीन की मौत: बस से उतर रहे थे यात्री, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए यात्रियों को लिया अपनी चपेट में, चार गंभीर

CG हादसे में तीन की मौत: बस से उतर रहे थे यात्री, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए यात्रियों को लिया अपनी चपेट में, चार गंभीर
X

CG हादसे में तीन की मौत

By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस यात्री, बाइक सवार और कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा बस स्टैंड की है। आज एक बस कोदवा बस स्टैंड के पास बीच सड़क में यात्रियों को उतार रही थी। इतने में तेज रफ्तार ट्रक आ गई और सड़क से जा रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए बस से उतरे यात्रियों और खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतकों और घायलों में सबसे ज्यादा बस यात्री बताये जा रहे है।

Next Story