Begin typing your search above and press return to search.

CG- कांस्टेबल की मिली लाश: कार के अंदर मिला आरक्षक का शव...मची सनसनी...

CG- कांस्टेबल की मिली लाश: कार के अंदर मिला आरक्षक का शव...मची सनसनी...
X
By NPG News

दुर्ग 26 फरवरी 2022। कार के अंदर आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिकते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कांस्टेबल का नाम पीयूष सिंह बैस था, जो IUCAW में पदस्थ था। घटना मोहननगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल पीयूष सिंह बैस शुक्रवार की दोपहर अपनी कार में बैठकर दुर्ग राजनांदगांव बाईपास शराब भट्टी के सामने शराब पी रहा था। इस दौरान वो कार में अकेले ही था।

बताया जा रहा है कि, शराब के अत्यधिक नशे के चलते आरक्षक कार में ही शुक्रवार की रात सोया हुआ था। सुबह जब आने जाने वाले लोगों ने कार के अंदर जवान को देखा तो इसकी जानकारी मोहन नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कॉन्स्टेबल के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story