Baikunthpur News: Raid on Congress leader's bar CG: कांग्रेस नेता के होटल के बार में पुलिस और आबकारी विभाग का रेड, बिक रही थी एमपी की शराब, एसपी के नेतृत्व में दबिश

Baikunthpur News: Raid on Congress leader's bar कोरिया। बैकुंठपुर के होटल गंगाश्री में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेड मारा है। यह होटल कांग्रेस के एक बड़े नेता का है। पुलिस को मध्य प्रदेश से शराब लाकर होटल में खपाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात होटल में दबिश दी।
बताया जा रहा है कि गंगाश्री होटल कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला का है। शुक्ला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। गंगाश्री होटल में आर क्लब नाम से बार का संचालन किया जाता है। पुलिस ने देर रात वहां छापा मार कर मध्यप्रदेश की अवैध शराब बरामद की।
पुलिस अफसरों ने बताया कि लायसेंस की मात्रा से 46 पेटी अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत लगभग 4 लाख 52 हजार रुपये बताई जा रही है। आर क्लब बार के संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। सूत्रों के अनुसार होटल में लंबे समय से मध्य प्रदेश से शराब लाकर यहां बेची जा रही थी।
बार में जांच करती पुलिस और आबकारी विभाग की टीम

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
