Begin typing your search above and press return to search.

CG Civil JUDGE Result: बेटियों का कमाल: सिविल जज परीक्षा में टॉप टेन में 9 बेटियों ने मारी बाजी, देखिए मेरिट सूची...

CG Civil JUDGE Result: बेटियों का कमाल: सिविल जज परीक्षा में टॉप टेन में 9 बेटियों ने मारी बाजी, देखिए मेरिट सूची...
X
By Gopal Rao

CG Civil JUDGE Result: रायपुर। सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं कल देर रात साक्षात्कार खत्म होने के चंद घंटों बाद ही परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी है। खास बात यह है कि टॉप टेन में 9 में बेटियों ने अपना परचम लहराया है। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान प्राप्त किया है।


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 8 दिसंबर 2022 को सिविल जज के 48 पदों पर विज्ञापन जारी किए थे। जिसके लिए 14 दिसंबर से फॉर्म भराए गए थे। व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश परीक्षा 2022 के पदों में भर्ती हेतु मुख्य परीक्षा के दिनांक 17 अगस्त 2023 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में विज्ञापित पद का तीन गुना अर्थात 144 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया जाना था। परंतु वर्गवार/ उपवर्गवार अहर्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को चिन्हांकन किया गया।


व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 के पद हेतु साक्षात्कार 2/1/2024 से 11/1/2024 तक लिया गया। कल इंटरव्यू खत्म होने के बाद देर रात नतीजे भी घोषित कर दिए गए। जिसमें उपलब्धता के अनुसार 48 पदों हेतु 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।


रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता रहें। तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट हैं। ईशानी अवधिया ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।


  • फर्स्ट रैंक पर ईशानी अवधिया रहीं है।
  • दूसरे रैंक पर अर्पित गुप्ता रहें है।
  • तीसरे रैंक पर मानसी बिष्ट रहीं हैं।
  • चौथे स्थान पर मुस्कान शर्मा रहीं हैं।
  • पांचवे स्थान पर पारुल साय रहीं हैं।
  • छठे स्थान पर हिमांशी सराफ रहीं हैं।
  • सातवें स्थान पर मिनी ठाकुर है।
  • आठवें स्थान पर रिद्धि बुराड़ है।
  • नौवें स्थान पर श्रुति साहू हैं।
  • दसवें स्थान पर रिया चक्रवर्ती हैं।

प्रथम स्थान पर रहीं ईशानी ने नेशनल हिदायतुल्लाह ला यूनिवर्सिटी रायपुर से एलएलबी किया है। और एनएलयू भोपाल से एलएलएम किया है। उन्हें मेंस में 100 में 85 नंबर और इंटरव्यू में 15 में से 12 नंबर मिले हैं। ईशानी के पिता अमरनाथ अवधिया सरायपाली नगर पालिका में सहायक अभियंता है और मां कल्पना अवधिया हाउसवाइफ है। भाई आईआईटी दिल्ली में एमएस कर रहा है।


ईशानी की मां भी शादी से पहले लॉयर थी। मां से ही उन्हें लॉ के फील्ड में आने की प्रेरणा मिली। इससे पहले दो बार वे इंटरव्यू तक पहुंच चुकी हैं,लेकिन सफलता नहीं मिली इस बार पिछले दो प्रयासों की गलतियों को सुधार पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दिलाई और सफलता मिली। ईशानी ने जजमेंट राइटिंग में काफी मेहनत किया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story