Begin typing your search above and press return to search.

CG- पचास रुपए के लिए पिता की नृशंस हत्या: नशे के आदि युवक ने तवे से पीट पीट कर दी पिता की हत्या.

CG- पचास रुपए के लिए पिता की नृशंस हत्या: नशे के आदि युवक ने तवे से पीट पीट कर दी पिता की हत्या.
X
By NPG News

रायगढ़,26 दिसंबर 2021। नशे के आदि युवक ने पचास रुपए के फेर में अपने पिता की क्रूर तरीक़े से नृशंस हत्या कर दी। रोज़ी मज़दूरी कर जीवन व्यापन करने वाले परिवार के पास पैसे ही नहीं थे।माँ ने समझाईश की क़वायद की लेकिन नशे के भयावह लती युवक को कोई समझाईश असर ही नहीं की।

युवक उपेंद्र खड़िया नशे का आदि है, और कुछ समय पहले ही चोरी के मामले में ज़मानत पर रिहा हुआ है। उपेंद्र ने नशे के लिए पचास रुपए माँगे, रोज़ी मज़दूरी करने वाले परिवार के पास पैसे थे नही, माँ ने मना कर दिया तो उपेंद्र ने पहले माँ से मारपीट की तब माँ भाग कर पड़ोसी के यहाँ चली गई। इस बीच साठ वर्षीय बीमार पिता फरम खड़िया ने फटकार लगाई तो युवक ने तवा उठाकर पिता के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौक़े पर ही पिता की मौत हो गई।

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में मौजुद पुत्र की भाव भंगिमा से यह प्रकट नहीं हो रहा है कि उसे किए का कोई पछतावा है।

Next Story