Home > Exclusive > CG-दो बच्चों की जलकर मौत ब्रेकिंग: धान के पैरावट में लगी भीषण आग, खेल रहे तीन बच्चें आये चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर
CG-दो बच्चों की जलकर मौत ब्रेकिंग: धान के पैरावट में लगी भीषण आग, खेल रहे तीन बच्चें आये चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर
BY NPG News2 Dec 2021 3:56 PM GMT

X
NPG News2 Dec 2021 3:56 PM GMT
जगदलपुर 2 दिसंबर 2021। पैरावट में लगी आग से झुलसे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना जगदलपुर भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुरी गांव की है। दोपहर में पैरावट के पास कुछ बच्चें खेलवरहे थे। इस दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि, खेल रहे तीन बच्चें इसकी चपेट में आ गए। इस आगजनी में दो बच्चों की जलकर मौत हो गईम वहीं एक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।
Next Story