Begin typing your search above and press return to search.

CG ब्रेकिंग न्यूज़- शिक्षक सहित तीन नदी में डूबे, नहाने गए टीचर सहित उसके परिवार के तीन लोग नदी में बहे, पांच घंटे से रेस्क्यू जारी....

CG ब्रेकिंग न्यूज़- शिक्षक सहित तीन नदी में डूबे, नहाने गए टीचर सहित उसके परिवार के तीन लोग नदी में बहे, पांच घंटे से रेस्क्यू जारी....
X
By NPG News

रायपुर। शिक्षक दिवस के दिन नहाने गए टीचर सहित तीन लोग नदी में बह गए है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के खारुन नदी की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे के बीच मुर्रा गांव के निवासी शिक्षक लखन लाल बंजारे 58 वर्ष, अपने नाती 15 वर्षीय हरजीत भारती और बड़े भाई के लड़के शेखर बंजारे 28 वर्ष के साथ मुर्रा के एनीकट में नहाने गए थे। तीनों नदी में जब ऊतरे तो नदी में पानी काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से सभी पानी मे बह गए। तीनों को डूबते हुए देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरसींवा थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू जारी है। लगभग पांच घंटे बीत चुके हैं पर डूबे हुए तीनों का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देखें नीचे वीडियो...

वहीं डूबे हुए लोगों के परिजन नदी पहुंचे है, जिनका इस हादसे की सूचना के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। वहीं एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी पल पल की अपडेट इस घटना के संबंध में ले रहे है।

Next Story