Begin typing your search above and press return to search.

CG Breaking News: ट्रांसफर पर बैन हटाने सरकार ने गठित की 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति, ये मंत्री किए गए शामिल

CG Breaking News: ट्रांसफर पर बैन हटाने सरकार ने गठित की 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति, ये मंत्री किए गए शामिल
X
By NPG News

रायपुर। ट्रांसफर पर बैन हटाने राज्य सरकार ने मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित कर दी है। आज दोपहर भूपेश कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पर बैन हटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडलीय उप समिति को यथाशीघ्र रिपोर्ट देने कहा गया है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को मंत्रिमंडलीय उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रेम साय सिंह, शिव डहरिया और अनिला भेड़िया को समिति का सदस्य बनाया गया है।

इससे पहले कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस को ब्रीफिंग में मंत्री मोहम्मद अकबर ने संकेत दिए थे कि मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ट्रांसफर पर फैसला लेगी...विधानसभा के मानसून सत्र के बाद इस पर सरकार निर्णय करेगी।

अब आज के कैबिनेट के बैठक में अंतिम अधिकार मुख्यमंत्री को दे दिया गया है। उप समिति अपनी सिफारिश शासन को सौंपेंगे,जिस पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन से निर्णय होगा। अब कैबिनेट में नही जायेगा।

Next Story