Begin typing your search above and press return to search.

CG ब्रेकिंग न्यूज: अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के बाद अब अंग्रेजी कॉलेज खोलने की तैयारी, पहला कॉलेज खुलेगा यहां...

CG ब्रेकिंग न्यूज: अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के बाद अब अंग्रेजी कॉलेज खोलने की तैयारी, पहला कॉलेज खुलेगा यहां...
X
By NPG News

रायपुर। अंग्रेजी स्कूलों की सफलता के बाद भूपेश सरकार अब अंग्रेजी मीडियम कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सूबे के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अंग्रजी जानने वाले प्राध्यापको की जानकारी मंगाई है। विभाग के अवर सचिव ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

अफसरों ने बताया सरकार मॉडल के तौर पर राजधानी रायपुर में अंग्रेजी कॉलेज खोलने जा रही है। रायपुर के बाद इसका फिर जिलों में विस्तार किया जाएगा। जाहिर है, आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना काफी हिट हो गई है। इसमें दाखिले के लिए मारामारी मची हुई है। इसको देखते सरकार अंग्रेजी कॉलेज खोलने जा रही है। देखिए अवर सचिव का पत्र, उन्होंने प्राचार्यों को क्या लिखा है... नीचे देखिए आदेश...



Next Story