Begin typing your search above and press return to search.

सीजी ब्रेकिंग-मां और बहन की हत्या: दोहरे हत्याकांड का कुछ घंटों में खुलासा, SECL कर्मी के नशेड़ी बेटे ने ही मां, बहन को मार डाला

सीजी ब्रेकिंग-मां और बहन की हत्या: दोहरे हत्याकांड का कुछ घंटों में खुलासा, SECL कर्मी के नशेड़ी बेटे ने ही मां, बहन को मार डाला
X
By NPG News

कोरबा 8 जुलाई 2022। कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी कोरबा पुलिस ने चंद घण्टो में ही सुलझा ली है। एसईसीएल के नशेड़ी बेटे ने ही नशा करने से मना करने पर अपनी मां व बहन की हत्या की थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में dmq कालोनी में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत आरके दास रहते हैं। वे आज सुबह 5 बजे अपनी ड्यूटी जाने के लिए निकल गए थे। घर मे उनकी पत्नी लक्ष्मी दास (50) व बेटी आंचल (21) थी। दोपहर को करीबन 11 बजे उनके घर का दरवाजा पड़ोसियों ने खुला देखा। काफी देर तक दरवाजा खुला होने व कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो माँ-बेटी की रक्तरंजित लाश बाथरूम में पड़ी थी। उनकी किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। सूचना पर पुलिस की टीम फारेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ पहुँची व जांच शुरु की। मृतकों के शरीर में जगह जगह घाव के निशान मिले थे।

पुलिस के साथ ही पहुँचे पुलिस डॉग बाघा ने मृतकों को सूंघा फिर आरके दास के बेटे अमन दास के पास पहुँच कर भोकने लगा। उसके हाथ मे भी पट्टी बंधी थी। पुलिस ने सन्देह के आधार पर हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। वह आदतन नशेड़ी है और इस वजह से उसकी मां व बहन से उसकी आये दिन अनबन होते रहती थी। आज सुबह जब उसकी 21 वर्षीय बहन आंचल बाथरूम में नहा रही थी। तभी अमन (19) ने बाथरूम में पहुँच कर उसे धारदार चाकुओं से गोद डाला। उसकी चीख सुन कर जब उसकी 50 वर्षीय मां लक्ष्मी दास आयी तो उसने मां की भी चाकू मार कर हत्या कर दी। उसके बाद उनकी लाश को बाथरूम में छुपा फरार हो गया। हमला करते वक्त उसके हाथ मे भी चोट लगी थी जिसके कारण उसने पहले हाथ की ड्रेसिंग करवाई फिर घटना के करीबन तीन घण्टे बाद अपने पड़ोसी को फोन कर कहा कि उसके घर वाले फोन नही उठा रहे हैं। लिहाजा वह उनके घर जाकर उनकी मां बहन से बात करवा दे। पड़ोसी जब उनके घर पहुंचा तो उन्हें दोनो की लाश मिली। आरोपी अमन घटना के वक्त घर से अपनी दूरी साबित करना चाहता था। वह आदतन नशेड़ी है। इसलिए उसकी मां व बहन उसे नशा करने से मना करते थे। जिससे आरोपी नाराज रहता था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसकी जेब मे तलाशी लेने पर उसमे भी नशे का सामान मिला है।

Next Story