Begin typing your search above and press return to search.

CG बिग ब्रेकिंग: दूल्हा-दुल्हन की हत्या: रिसेप्शन से पहले दूल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर उसी चाकू से खुद को मारा...

CG बिग ब्रेकिंग: दूल्हा-दुल्हन की हत्या: रिसेप्शन से पहले दूल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर उसी चाकू से खुद को मारा...
X
By NPG News

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हें ने दुल्हन को चाकू मरा और फिर खुद भी ख़ुदकुशी कर ली। मृतकों का आज रिसेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मार लिया।

इधर घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल भेजा। यहां पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story