Begin typing your search above and press return to search.

CG बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक के बाद आज शाम CM विष्णु देव लेंगे नक्सल मामले पर हाई लेवल मीटिंग

CM Vishnu Dev Cabinet: आज शाम कैबिनेट की भी बैठक है। इसके तुरंत बाद हाई लेवल मीटिंग होगी। अन्य कार्यक्रम स्थगित कर मुख्यमंत्री ने शाम को बुलाई हाई लेवल मीटिंग। इसमें नक्सल विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा।

npg breaking news
X
By Gopal Rao

CM Vishnu Dev Cabinet: रायपुर। मंत्रालय से एक अहम खबर आ रही है। सुकमा नक्सल हमले के बाद सीएम विष्णु देव साय नक्सल मुद्दे पर एक बड़ी बैठक करने जा रहे है। आज शाम कैबिनेट की भी बैठक है। इसके तुरंत बाद हाई लेवल मीटिंग होगी।

अन्य कार्यक्रम स्थगित कर मुख्यमंत्री ने शाम को बुलाई हाई लेवल मीटिंग। इसमें नक्सल विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा।

इस हाई लेवल मीटिंग में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सुकमा गए थे। अब से कुछ देर पहले वे रायपुर लौटे हैं।

बैठक में नक्सल ऑपरेशन के संबंध में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बता दें, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी यहां नक्सल इलाके के कलेक्टर, एसपी की बैठक लेकर निर्णायक अभियान शुरू करने कहा था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story