Begin typing your search above and press return to search.

CG बड़ा हादसा-तीन की मौत...शादी समारोह से लौट रही वाहन पलटी, तीन की मौत...छह गंभीर...

CG बड़ा हादसा-तीन की मौत...शादी समारोह से लौट रही वाहन पलटी, तीन की मौत...छह गंभीर...
X
By NPG News

जगदलपुर 7 फरवरी 2022। शादी सामारोह से वाहन में सवार होकर लौट रहे लोग हादसे का शिकार ही गये है। इस घटना में तीन की मौत हो गई हैं, वहीं छह गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मूताबिक घटना जगदलपुर थाना पखनार के चंद्रगिरी रोड की है। आज तड़के सुबह जगदलपुर देउर से शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक स्कार्पियो वाहन में 10 लोग सवार होकर चंद्रगिरी जा रहे थे। इस दौरान पखनार थाना के अन्तर्गत चंद्रगिरी रोड के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई हैं, वहीं छह घायल है।

घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका उपचार जारी है...मृतकों में विनोद कश्यप (26) और शंकर कश्यप (23) शामिल हैं। तीसरे की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायलों में संतुराम, घनश्याम, रितेश, लूदरु, सुखमन और लोकेश शामिल हैं।

Next Story