Begin typing your search above and press return to search.

CG-टावर हादसे में मृत चारों मजदूर झारखंड के, CM भूपेश ने जताया शोक...

CG-टावर हादसे में मृत चारों मजदूर झारखंड के, CM भूपेश ने जताया शोक...
X
By NPG News

रायगढ़ 5 फरवरी 2022। खरसिया में लाइन शिफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम गोविंद भुइया 37 वर्ष , डुग्गल भुइया , सुरेश रविदास और ईश्वर धूरि शामिल है। सभी मृतक ग्राम गोविंदपुर थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग झारखंड के रहने वाले थे।गोविंद पंडित घायल है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना खरसिया के नेशनल हाइवे ग्राम चपले स्थित सेन्द्रीपाली काजुबाड़ी पर लगे टावर की है। कुछ दिनों से यहाँ पर टावर लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था। आज भी पांच से छह मजदूर टावर खोलने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक टावर गिर गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है...

वहीँ ASP लखन पटले ने NPG को बताया कि दो टावर में काम चल रहा था, एक टावर के तार को निकालने का कम चल रहा था इस दौरान ये हादसा हुआ। हादसे में चार की मौत हो गई है, एक गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को मर्चुरी भेजा गया है।

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में खरसिया के पास नेशनल हाइवे 49 में सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन पर टावर शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। CM बघेल ने जिला प्रशासन रायगढ़ को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा हादसे में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Next Story