Begin typing your search above and press return to search.

CG बारिश अलर्ट: इन राज्यों में 3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम विभाग का हाल... पढ़ें पूरा अपडेट

CG बारिश अलर्ट: इन राज्यों में 3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम विभाग का हाल... पढ़ें पूरा अपडेट
X

chhattisgarh, mansoon

By NPG News

NPG डेस्क। कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बरसात हो रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान भी कम हुआ है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक यह बारिश होती रहेगी। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में आने वाले दिनों तक बारिश के आसार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार से लेकर अगले तीन दिनों के लिए 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं - जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड। आईएमडी ने रविवार को सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।

9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 और 10 अक्टूबर को ओडिशा, बिहार को भारी बारिश हो सकती है। 8 से 11 अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 9 से 11 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है। 10 से 11 अक्टूबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 54 दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में मथुरा, गोरखपुर शहर में सड़कें तालाब में बदल गईं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बलरामपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए।

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में वर्षा का गतिविधि बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की तरफ से मिल रही नमी की वजह से ऐसा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश भीगेगा। हल्की बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मालवा निमाड़ इलाके समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक,एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा सर्कुलेशन से गुजरात और आसपास के इलाकों से होते हुए राजस्थान और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्से।

तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, शेष पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Next Story