Begin typing your search above and press return to search.

CG Assembly Elections 2023: यहां पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं: सीजी की प्रथम चरण की इन 6 सीटों पर नारियों ने दिखाई शक्ति

CG Assembly Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 40 लाख 78 हजार 681 वोटर थे। मतदान पर्व में छह सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्‍यादा वोट किया।

CG Assembly Elections 2023: यहां पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं: सीजी की प्रथम चरण की इन 6 सीटों पर नारियों ने दिखाई शक्ति
X
By Sanjeet Kumar

CG Assembly Elections 2023: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के लिए हुए मतदान का फाइन आंकड़ा आ गया है। 20 सीटों पर वोटिंग का औसत 78 प्रतिशत आया है। सबसे ज्‍यादा 84.67 प्रतिशत वोट बस्‍तर सीट पर पड़ा है। अधिक मतदान के मामले में 84.1 प्रतिशत के साथ डोंगरगांव का नंबर दूसरा है। सबसे कम मतदान 48.37 प्रतिशत बीजापुर में हुआ है।

प्रथम चरण की इन 20 सीटों में से 6 सीटें ऐसी हैं, जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्‍यादा मतदान किया। बता ते चले कि 20 सीटों पर कुल 40 लाख 78 हजार 681 वोटरों को मतदान करना था। इनमें 19 लाख 93 हजार 919 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 694 महिला व 68 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल थे। आयोग की तरफ से जारी फाइल आंकड़ों के अनुसार 6 सीटें जिन पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्‍याद वोट किया उसमें खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्‍जी, मोहला-मानपुर और केशकल विधानसभा सीट शामिल है।

खैरागढ़ विधानसभा सीट में कुल वोटरों की संख्‍या 2लाख 19 हजार 737 है। इसमें पुरुष वोटर 1 लाख 10 हजार 249 और महिला वोटरों की संख्‍या 1 लाख 9 हजार 488 है। इस सीट पर 1 लाख 81 हजार 657 ने मतदान किया। यानी करीब 83 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 9 हजार 661 पुरुष और 9 हजार 996 महिलाएं शामिल हैं।

इसी तरह डोंगरगढ़ में भी महिलाओं ने ज्‍यादा मतदान किया है। कुल 2 लाख 9 हजार 775 वोटरों वाली इस सीट पर 81.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 81.23 और महिला का प्रतिशत 82.64 रहा।

डोंगरगांव सीट पर 82.68 प्रतिशत पुरुष और 85.54 महिलाओं ने वोट किया। 2 लाख 2 हजार 797 वोटरों वाली इस सीट पर 1 लाख 2 हजार 59 पुरुष और 1 लाख 738 महिला वोटर हैं। इस सीट पर 84.1 प्रतिशत मतदान हुआ। जो टॉप टेन की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर है।

सर्वाधिक महिला मतदान वाली विधानसभा सीटों में खुज्‍जी भी शामिल है। वहां 82.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। खुज्‍जी में 95 हजार 115 पुरुष और 96 हजार 293 महिला सहित कुल 1 लाख 91 हजार 408 वोटर हैं। इनमें 76 हजार 582 पुरुष और 81 हजार 199 महिला वोटरों ने मतदान किया। पुरुषों के 80.52 प्रतिशत की तुलना में महिला वोटरों का प्रतिशत 84.32 रहा।

इसी तरह मोहला-मानपुर में 1 लाख 33 हजार 252 लोगों ने वोट किया। वहां कुल वोटरों की संख्‍या 1 लाख 67 हजार 866 है। इस सीट पर 79.38 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की हिस्‍सेदारी 65 हजार 246 और 68 हजार 6 थी। प्रतिशत के लिहाज से पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 78.81 और महिलाओं का 79.93 रहा।

बस्‍तर संभाग की केशकाल सीट पर भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्‍यादा मतदान किया है। इस सीट पर 1 लाख 325 पुरुष और 1 लाख 6 हजार 230 महिला और 3 तृतीय लिंग सहित कुल 2 लाख 6 हजार 558 वोटर हैं। इसमें से 81 हजार 881 पुरुष और 87 हजार 273 महिला व तृतीय लिंग के 2 वोटरों ने मतदान किया। इस सीट पर 81.89 प्रतिशत मतदान हुआ।




Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story