Begin typing your search above and press return to search.

CG-अकाउंटेंट के फ्लैट के अंदर चली गोली, मची अफरातफरी...पुलिस जांच में जुटी

CG-अकाउंटेंट के फ्लैट के अंदर चली गोली, मची अफरातफरी...पुलिस जांच में जुटी
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना के अंतर्गत शंकर नगर VIP करिश्मा अपार्टमेंट के पांचवी मंजिल के एक फ्लैट में गोली चलने से सनसनी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, VIP करिश्मा अपार्टमेंट के पाँचवीं मंज़िल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आयी है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते है। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फ़ायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फ़ायर है, अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट द्वारा जाँच की जा रही है।


फ्लैट मालिक विजय शेखर पांडे इंद्रमणि कोल में अकाउंट्स का काम देखते है। इंद्रमणि कोल के मालिक सुनील अग्रवाल है जो जेल में बंद है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story