Begin typing your search above and press return to search.

CG- 160 जवान कोरोना पॉजिटिव.... इधर दो साल के बच्चे समेत तीन आये ओमिक्रॉन की चपेट में, रविवार को मिले 3963 नये मरीज, 7 की मौत

CG- 160 जवान कोरोना पॉजिटिव.... इधर दो साल के बच्चे समेत तीन आये ओमिक्रॉन की चपेट में, रविवार को मिले 3963 नये मरीज, 7 की मौत
X
By NPG News

बिलासपुर 17 जनवरी 2022। बस्तर संभाग के 160 जवान संक्रमित पाये गए है। सभी जवान सुकमा के हैं और छुट्टी मनाकर वापस अपने कैम्प लौटे है ।

वहीँ बिलासपुर में दो साल के बच्चे समेत तीन ओमिक्रॉन से पीडिटी पाए गए हैं। आश्चर्य जनक ढंग से तीनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही थी। बिलासपुर में रह कर ही तीनो ओमिक्रॉन से ग्रसित हो गए जिससे कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका हैं। कल रात आये जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट में दो वर्षीय बच्चा भी पाजिटिव पाया गया हैं। विनोबा नगर में बच्चे का परिवार रहता हैं। बच्चे के पिता ने27 दिसम्बर को कोरोना जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट 28 को आई और वो उसमे पाजिटिव पाए गए। इसी समय उनके दो वर्षीय बेटे की भी तबियत बिगड़ी थी,जिसकी जीनोम सिक्वेसिंग सेम्पल भेजी गई थी। पूरा परिवार इस दौरान क्वारेंनटाईन हो गया था। अब परिवार के स्वस्थ होने के बाद कल उनके पुत्र की ओमिक्रोन रिपोर्ट पाजिटिव आयी हैं। डॉक्टर कालोनी में रहने वाली 37 वर्षिय महिला ने भी 27 दिसम्बर को अपनी टेस्ट करवाई थी जिसकी रिपोर्ट 28 को आने पर वो कोरोना पाजिटिव पाई गई। अब होम आइसोलेशन कम्प्लीट कर लेने के बाद उनकी ओमिक्रोन रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। इसी तरह 20 दिसम्बर को गीतांजलि सिटी फेस टू में रहने वाले 44 साल के व्यक्ति ने अपना आरटीपीसीआर सेम्पल दिया था। जिसकी रिपोर्ट 21 दिसम्बर को आने पर वो पाजिटिव पाए गए थे। होम आइसोलेशन में रह कर स्वस्थ होने के बाद उनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई हैं।


ट्रेवल हिस्ट्री नही,कम्युनिटी स्प्रेड होने की आशंका:-

ओमिक्रॉन से संक्रमित तीनो व्यक्तिओ में सबसे खास बात यह हैं कि तीनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है और तीनो ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद भी स्वस्थ हो गए हैं। अब आशंका हैं कि बाहर से आये लोगो के सम्पर्क में किसी तरह आने से ही ये ओमिक्रोन से पीड़ित हुए होंगे। जिससे कि कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका जताई जा रही हैं।

कोरोना पीड़ितों में से 5 प्रतिशत का भेजा जाता हैं जीनोम सिक्वेसिंग सेम्पल:-

बिलासपुर में कोरोना का पहला पीड़ित 5 जनवरी को मिला था। गोड़पारा निवासी 52 वर्षिय व्यक्ति गोलबाजार में अनाज दुकान चलाते हैं। वो अपने बेटा- बहु के साथ दुबई घूमने गए थे। तीन दिसम्बर को वापस लौटने पर 11 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार का आरटीपीसीआर सेम्पल लिया था। जिसकी रिपोर्ट 15 दिसम्बर को पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने 20 दिसम्बर को जीनोम सिक्वेसिंग सेम्पल उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित लैब में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट 5 जनवरी को आने पर अनाज व्यापारी की रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी। पर जब तक रिपोर्ट आई तब तक अनाज व्यापारी स्वस्थ्य हो चुके थे और कई लोगो के सम्पर्क में आ चुके थे। जिसके बाद सिम्स के वाइरोलॉजी डिपार्टमेंट ने कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका पर जितने भी कोरोना पीडित पाए जाते है उनमें से 5 प्रतिशत के जीनोम सिक्वेसिंग सेम्प्लो को रेंडमली भुवनेश्वर स्थित लैब भेज कर जांच करने की व्यव्यस्था बनाई हुई हैं। राहत की बात यह हैं कि जिले में जितने भी ओमिक्रोन से पीडित पाए गए हैं वे सभी स्वस्थ्य हो गए हैं और ओमिक्रोन से जिले में किसी की मौत नही हुई हैं।

Next Story