Begin typing your search above and press return to search.

नईदिल्ली। मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने अपने दोनों केंद्रीय मंत्रियों-मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि आप दोनों ने देश के विकास में अपना विशेष योगदान दिया है। दरअसल, बुधवार को मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर अंतिम दिन है।
वहीँ, इससे पहले नकवी ने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की।
Next Story
