Begin typing your search above and press return to search.

जिंदा सांप को एक हाथ से पकड़ा मुंह औऱ दूसरे हाथ से पूंछ...फिर किया शर्मनाक खिलवाड़....देखें ये खौफनाक वीडियो

जिंदा सांप को एक हाथ से पकड़ा मुंह औऱ दूसरे हाथ से पूंछ...फिर किया शर्मनाक खिलवाड़....देखें ये खौफनाक वीडियो
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 दिसंबर 2021 I सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ बर्बरता के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देख खून खौल जाता है। हमारे दिल में बस एक ही सवाल उठता है कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है, क्या इन्हें किसी का डर नहीं? इंटरनेट पर सांपों के साथ शर्मनाक खिलवाड़ के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में ताजा मामला महाराष्ट्रे से सामने आया है, जहां एक शख्स ने सांप के साथ रस्सी कूद का खेल खेला।

सांप को रस्सी बनाकर कूदता दिखा युवक :- वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक एक जिंदा सांप का एक हाथ से मुंह पकड़ता है और दूसरे हाथ से उसकी पूंछ पकड़ता है. इसके बाद उसे रस्सी बनाकर कूदने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कई बार सांप से रस्सी कूदता है. इस दौरान वह काफी मजे ले-लेकर हंस रहा होता है. कई बार सांप उसके पैरों के नीचे भी आ जाता है. इससे सांप को चोट लगने की भी संभावना है. इसके बावजूद युवक सांप पर रहम नहीं खाता और उसकी रस्सी कूदता रहता है. कई लोग युवक का वीडियो बना रहे होते हैं और हंसते सुनाई देते हैं. वीडियो मुंबई से सटे पालघर का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवक पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं. देखें वीडियो......

जिंदा सांप के साथ रस्सी कूद का खेल वायरल हो रहा ये वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स कुछ बोलता नजर आ रहा है, जिससे उसके स्थान का पता लगता है। वीडियो में शख्स ने जिंदा सांप के साथ वो किया जो शायद कोई मरे हुए सांप के साथ भी न करता। वीडियो में कई बार लड़का सांप को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर उसके ऊपर से कूदता है। वीडियो सामने आने के बाद अब यूजर्स इस पर भड़क गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की भाषा से लोग उसे पालघर इलाके का सर्पमित्र बता रहे हैं, हालांकि उसने सांप के साथ जो हरकत की उसे कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर यूजर्स लड़के की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद अब उस लड़के की तलाश की जा रही है। सर्पमित्र बताया जा रहा युवक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांप को रस्सी बनाकर कूद रहा युवक सर्पमित्र है. हालांकि उसकी हरकत देखकर उसे कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कई लोग युवक की जमकर आलोचना कर रहे हैं. वहीं कई लोग युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लड़के की तलाश की जा रही है.

Next Story