Begin typing your search above and press return to search.

14 जुआड़ी पकड़ाएः चल रहा था लाखों का जुआ, तभी पुलिस आ धमकी, 4 लाख 29 हजार नगदी सहित 14 आरोपी गिरफ़्तार

14 जुआड़ी पकड़ाएः चल रहा था लाखों का जुआ, तभी पुलिस आ धमकी, 4 लाख 29 हजार नगदी सहित 14 आरोपी गिरफ़्तार
X
By NPG News

रायपुर 31 अक्टूबर 2021। जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से 4 लाख 29 हजार 200 रूपए जब्त किया गया है।

दरअसल मामला खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर का है। पुलिस को आज सूचना मिली थी कि, शिवानंद नगर स्थित अंडर ब्रिज पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस सूचना के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने खमतराई टीआई अश्वनी राठौर को आरोपियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिये। थाना प्रभारी ने रेड कार्रवाई करते हुये मौके से 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों की नगदी भी जब्त की है।

गिरफ़्तार आरोपियों में हरीश चेलक मंदिर हसौद, मंजीत सिंह खमतराई, राम कुमार गुढ़ियारी, राकेश डोंगरे दुर्ग, टीकमचंद तिरमूड़े दुर्ग, रोहित मोटवानी आजाद चैक, सतीश यादव गुढ़ियारी, राजेष पटेल गुढियारी, दीप पाल गंज थाना, प्रदीप कुर्रे दुर्ग, मोहसिन खान गोलबाजार षामिल है।

Next Story