76 लाख की चोरी के मामले ....

एक सप्ताह पहले सराफा दुकान में हुई 76 लाख की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले मे एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफतार किया है...

धमतरी 7 अक्टूबर 2021। एक सप्ताह पहले सराफा दुकान में हुई 76 लाख की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले मे एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफतार किया है। पकड़ गये आरोपियों के पास से लगभग लाख के जेवरात भी जब्त कर लिये गये है


घटना सदर बाजार धमतरी की है। 1 अक्टूबर की रात में संकलेचा ज्वेलर्स में 77 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे, जिसकी शिकायत दुकान के मालिक ने सदर बाजार थाने में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने इसके जांच के आदेश दिये थे। पुलिस जांच के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि, दो संदेही आरोपी रिसाईपारा से दो पहिया वाहन मे इतवारी बाजार की ओर आते देखे गये है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी रवि वाघाडे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उसने अपने मामा सहित चार लोगों के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था और फिर सामान आपस में बाटकर सभी अपने अपने घर चले गये थे।

Tags

Next Story