Begin typing your search above and press return to search.

डॉक्टरों से मारपीट मामला: आक्रोशित डॉक्टरों व कर्मचारियों ने किया काम बंद, सभी थाने में डटे, कर रहे FIR की मांग

डॉक्टरों से मारपीट मामला: आक्रोशित डॉक्टरों व कर्मचारियों ने किया काम बंद, सभी थाने में डटे, कर रहे FIR की मांग
X
By NPG News

जशपुर 26 मई 2022। बीती रात दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला गर्मा गया है। कलेक्टर द्वारा जांच दल गठित करने के बाद भी घटना से आक्रोशित डाक्टरो ने काम बंद कर दिया है। सभी एफआईआर करवाने थाने में डंटे हुए हैं।

दरमियानी रात दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात कलेक्टर रितेश अग्रवाल व संसदीय सचिव यूडी मिंज अपने कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण हेतु पहुँचे थे। आरोप हैं कि संसदीय सचिव के साथ पहुँचे नशे में धुत उनके कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर नीतीश आनंद सोनवानी व डाक्टर मानिक के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। मारपीट से आहत दोनो डाक्टरो ने तत्काल बीएमओ को अपना त्यागपत्र सौप दिया। मामला गर्माने के साथ ही कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने एडिशनल कलेक्टर,सीएमएचओ ,सँयुक्त कलेक्टर सहित चार लोगों की टीम गठित कर दी गयी।

हालांकि मामले को तूल पकड़ने के बाद अफसर व संसदीय सचिव की सफाई भी आई कि उनके लौटने के बाद यह घटना घटित हुई होगी। घटना के विरोध में दुलदुला सामुदायिक केंद्र के सारे डाक्टर व कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। व सभी दुलदुला थाने में जमा हो गए हैं औऱ आरोपियो के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक एफआईआर नही होगी वो वापस नही लौटेंगे। दूसरी तरफ मामले को लेकर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है।

Next Story