Begin typing your search above and press return to search.

कैप्टन पंडा को कल शाम शीर्ष अधिकारियों ने थैंक्स किया था और आज मौत की खबर से आवाक रह गए...काफी मिलनसार और मृदुभाषी पायलट थे

कैप्टन पंडा को कल शाम शीर्ष अधिकारियों ने थैंक्स किया था और आज मौत की खबर से आवाक रह गए...काफी मिलनसार और मृदुभाषी पायलट थे
X
By NPG News

रायपुर, 12 मई 2022। छत्तीसगढ़ के स्टेट हेलिकाप्टर आज देर शाम राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। इनमें स्टेट हेलिकाप्टर के पायलट गोपाल कृष्ण पंडा भी शामिल थे।

आठ दिन के सरगुजा दौरे के बाद ये हेलिकाप्टर कल ही रायपुर लौटा था। सीएम के विधानसभा दौरे में दो हेलिकाप्टर शामिल थे, उनमें ये हेलिकाप्टर भी शामिल था। चूकि ये काफी पुराना हो गया था, इसलिए सुरक्षा को देखते मुख्यमंत्री के लिए किराये का हेलिकाप्टर लिया गया था। और स्टेट हेलिकाप्टर में अधिकारियों का जत्था चलता था। मुख्यमंत्री के आठ दिन के दौरे में इस हेलिकाप्टर ने रायपुर के कई चक्कर भी लगाए। बलरामपुर मे गोधन न्याय योजना के तहत राशि ट्रांसफर की गई, उसके लिए यहा ंसे सीएम के सलाहकार और कुछ विभागीय अधिकारी इसी हेलिकाप्टर रायपुर आए गए।

कल सीएम दौरे से वापिस लौटे तो उनके पीछे एसीएस टू सीएम सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह और सिकरेट्री टू सीएम एस भारतीदासन को लेकर कल शाम करीब पौने छह बजे एयरपोर्ट पर लैंड किया था। तीनों अधिकारियों ने पायलट कैप्टन पंडा को थैंक्स किया। इसके बाद आज कोई वीआईपी उड़ान था नहीं। सो, आज शाम ट्रायल उड़ान किया जा रहा था। इसी दौरान हेलिकाप्टर क्रैश हो गया।

बताते हैं, इस हेलिकाप्टर को रमन सिंह के सरकार के दौरान तब लिया गया था, जब मैना क्रैश हो गई थी। कैप्टन पंडा उड़ीसा के रहने वाले थे। वे करीब 2010 से राज्य सरकार का हेलिकाप्टर उड़ा रहे थे। कैप्टन पंडा काफी मृदुभाषी पायलट थे।

Next Story