Begin typing your search above and press return to search.

नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की कार्रवाई, 24 किलों गांजा जब्त, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार...

नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की कार्रवाई, 24 किलों गांजा जब्त, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार...
X
By NPG News

रायपुर 19 अक्टूबर 2021। नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज इसी क्रम में सिविल लाइन थाने की पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। साथ ही एक महिला सहित तीन आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल सिविल लाइन टीआई सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि, एक कार में कुछ संदिग्ध युवक मरीन ड्राइव की ओर आ रहे है। साथ ही उनकी कार में गांजा है। इस सूचना पर पुलिस ने केनाल लिंकिंग रोड में संदिग्ध कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस ने कार के सीट के नीचे से गांजे के पैकेट कुल 14 किलों गांजा जब्त किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश निवासी मनोज अग्रहरि और रितिक अग्रहरि को अरेस्ट किया गया।

वहीं एक दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को पंडरी काली नगर में एक महिला के पास गांजा होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सुनीता ढीमर नाम की महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 किलों गांजा जब्त किया गया है। दोनों अलग अलग मामलों में जब्त गांजे और सामान की कीमत सात लाख के आस पास बताई जा रही है।

Next Story