Begin typing your search above and press return to search.

कैबिनेट ब्रेकिंग: स्कूल खोलने भूपेश कैबिनेट में होगा आज बड़ा फैसला, देखिये स्कूल खोलने विभाग का क्या है प्रस्ताव

कैबिनेट ब्रेकिंग: स्कूल खोलने भूपेश कैबिनेट में होगा आज बड़ा फैसला, देखिये स्कूल खोलने विभाग का क्या है प्रस्ताव
X
By NPG News

रायपुर,21 नवंबर 2021। कोविड काल के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ में स्कुल पूरी तरह खोल दिए जाएँगे। कैबिनेट आज इस को मंज़ूरी दे देगी। बारह बजे आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में स्कुलों के खुलने का विषय आएगा।

कोविड के पूर्व जैसे स्कुल खुला करते थे, सभी स्कुल उसी स्वरुप में अब खोले जाएँगे, कैबिनेट आज इसे मंज़ूरी दे देगी।

भूपेश बघेल कैबिनेट की होने जा रही अहम बैठक में आज पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का फैसला होगा।

वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन को प्रस्ताव भेज दिया है।

संकेत है, पेट्रोल में 5 रुपये और डीज़ल में सात रुपये की कटौती हो सकती है। इससे पहले भारत सरकार ने डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में 5 रुपये की कटौती कर चुकी है।

इसके अलावा स्कूल खोलने पर भी कैबिनेट में विचार हो सकता है। धान खरीदी के साथ ही रूटीन के भी कुछ एजेंडा हैं।

Next Story