Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: विजयदशमी पर वृष, मिथुन, कर्क, कुंभ राशि के लोगों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए सभी 12 राशियों का अपना राशिफल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK/ रायपुर। Aaj 5 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 5 अक्टूबर 2022 -बुधवार

तिथि-दशमी 12:00 PM तक उसके बाद एकादशी

आज का नक्षत्र-श्रवण 09:15 PM तक उसके बाद धनिष्ठा

आज का करण-गर, वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-धृति

आज का वार-बुधवार

राहुकाल - 12:15 PM से 01:43 PM तक

चन्द्रमा - मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक आज का दिन बढ़िया है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उलझनें बढ़ेंगी। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। किसी दूसरे पर या पार्टनर पर विश्वास नुकसानदेय रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की तलाश पूरी होगी । वैवाहिक बंधन और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी। आज जातक का सेहत बढ़िया रहेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- सुबह-शाम चौखट पर दिया जलायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक हीन भावना का शिकार होंगे। ऑफिस में जातक के काम को अहमियत नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय में निवेश से भविष्य में लाभ संभव है।शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आप चौराहे पर दीप जलायें, धन लाभ होगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले लाभ मिलेगा। जातक आज व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे जो भविष्य के लिए सुखद संकेत है। नौकरी की तलाश में रहेंगे। पढ़ाई में बाधा आएगी। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज नौकरी चाहत है तो किसी भिखारी को 1 सिक्का दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज खुशी मिलेगी। व्यवसाय में किया गया निवेश फलदायी रहेगा। लेकिन नौकरी में मनमुताबिक काम न होने से परेशानी होगी। शिक्ष-प्रतियोगिता और लेखन साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे।परिवार का ख्याल रखें। प्रेम में ना सुनने की भी आदत आज डालनी होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ेगी। यात्रा से बचें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज अगर संतान चाहते हैं तो गणेश जी की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले यात्रा से दूर रहना होगा। बाहर जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी होगी। नौकरी और व्यवसाय में भाग्यशाली दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा।प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां की बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सेहतमंद रहना चाहते है तो सूर्य की नित्य पूजा करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ खास नहीं रहेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। घर में धार्मिक या वैवाहिक आयोजन होगा। परिवार के साथ आज खुशियों में शामिल होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा खाएंगे।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक शारदा स्त्रोत का पाठ करें, बुद्धि तीक्ष्ण होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आज के दिन सेहत खराब होगी। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगें। परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा।नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होंगे और व्यवसाय में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी का साथ नहीं मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज लक्ष्मी जी का पूजन करें और धन समृद्धि की कामना करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आराम में गुजरेगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम संबंधों पर परिवार की सहमति बनेगी। शिक्षा के लिए घर से बाहर जाएँगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावटें आएगी। आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन जातक के लिए शुभ रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देंगे तो मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज इस राशि के जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी जातक की आलोचना करेंगे। व्यवसाय में नुकसान संभव है। शिक्षा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है।वैवाहिक बंधन में बधेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- रोज आदित्य स्त्रोत पढ़ें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आपके लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज हनुमानजी की आराधना करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले जातक संघर्ष से भरा रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। आज पढ़ाई को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय में सामान्य रहेगा, लेकिन अगर किराने का व्यवसाय है तो अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आज परिवार मे किसी खास की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करवायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन अगर चालाकी से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। नौकरी में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति संभव होगी। व्यवसाय में जातक के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। साथ ही करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के मामले अभी थोड़ा इतंजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज हनुमान जी की भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

Next Story