Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: इन राशियों को होगा धन लाभ, नौकरी में मिलेगी सफलता... जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 17 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 17 अगस्त बुधवार

तिथि – षष्ठी तिथि 08:24 PM तक फिर सप्तमी

नक्षत्र- अश्विनी 09:57 PM तक के बाद भरणी

योग- वृद्धि

राहुकाल - 12:30 PM से 2:06 PMतक

चन्द्रमा - मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले भाग्य कमजोर होगा। जातक मन से खुद को बेचैन महसूस करेंगे। जातक खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जातक पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पैसे कमाने के नए तरीके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम पर अधिक जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- पशु-पक्षियों को चारा दें और बेसहारों की मदद करें।।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। जातक के दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक प्रयास के साथ सब कुछ करें। जातक का अपने भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। जातक को माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज गर शादी का विचार कर रहे है तो अच्छे साथी मिलेंगे। जातक बुद्धि और धैर्य से साराकाम करे। आज जातक को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। जातक को अपने लोगों से मन की बात करनी चाहिए।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज काल्पनिक भय से निपटने वाला है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर किसी को पैसे उधार दिए हैं तो उसे मिलने में विलंब संभव है। नौकरी में समय ठीक रहेगा। जातक को बॉस का पूरा सहयोग करेंगे। पति-पत्नी की भावनाओं में नकारात्मकता रहेगी।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- किसी जरुरतमंद को कुछ गुप्तदान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले धन प्राप्त होगा। निवेश के संदर्भ में भी जातक को लाभ होगा। जातक अपने बच्चे को लेकर चिंतित रहेंगे।जातक को अपने शत्रुओं के कारण लाभ हो सकता है। जातक का पारिवारिक आचार-विचार अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ काम के लिए परिवार के पास जा सकते हैं। जातक को लाभ प्राप्त करते समय बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आज छात्र अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आज निवेश नहीं करना चाहिए। व्यवसायिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज बहुत ऊर्जावान रहेंगे। शुरुआत में कुछ भ्रम और तनाव हो सकते हैं लेकिन आप उन को समय और अपनी क्षमताओं के साथ दूर कर लेंगे। जातक का माता या भाइयों से तनाव की स्थिति हो सकती है। निवेश के कारण लाभ होगा। आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज जरुरतमंदों को कुछ पैसे दें या खाना खिलाएं और धर्म-कर्म करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज भाइयों की वजह से परेशान रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में चीजें बेहतरीन होंगी। दोपहर बाद जातक के खर्चे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। जातक जीवन साथी के लिए कुछ खरीद सकते हैं। जातक को माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- शिव मंदिर शिव ताडंव का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज सुबह की शुरुआत में शारीरिक परेशानी होगी। पेट या दांत की कोई समस्या हो सकती है। आज लाभ होने की प्रबल संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कड़वे बोल से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बिना सोचे समझे कुछ भी नहीं बोलना चाहिए। व्यापार में आशातीत सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र- नीला और काला रंग से दूरी बनाकर चले।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। भाग्य के अनुकूल सभी चीजें मिलेंगी। जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि व्यापारिक यात्रा है तो लाभ प्राप्त करेंगे। नकारात्मक विचारों के कारण पीड़ा हो सकती है। किसी के बारे में गलत ना बोलें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज हल की पूजा करें और हलषष्ठी व्रत करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज अनावश्यक खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि जातक किसी कानूनी विवाद में हैं तो समस्याएं होंगी। अनावश्यक यात्रा होगी। जातक की शारीरिक परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता हैं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शिव भगवान का रूद्राभिषेक करवा सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज पैसों के मामले में मजबूत स्थिति में होंगे। नौकरी में बहुत सारे काम और ज़िम्मेदारियां होंगी जो तनाव के स्तर और भ्रम को बढ़ाएंगी। जातक का अपने पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है और जातक संतानों को लेकर परेशान रहेंगे। सफलता न मिलने से पढने वाले जातक दुखी हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज माखन-मिश्री का भोग कान्हा को लगाएं।

Next Story