Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: गणेश स्तुति करने से मिलेगा लाभ... मिथुन, सिंह, राशिवाले जातक को जल्दबाजी में फैसला लेने से रहना होगा सावधान....

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

NPG DESK I Aaj 21 September 2022 ka rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग:

आज 21 सितंबर बुधवार

तिथि – एकादशी 11:34 PM तक उसके बाद द्वादशी

नक्षत्र- - पुष्य 11:47 PM तक उसके बाद अश्लेशा

योग- - शिव

राहुकाल - 12:19 PM से 01:50 PM तक

चन्द्रमा - कर्क राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यवहार से जातक आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ धार्मिक काम में शामिल होंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज आर्थिक स्थिति के लिए गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक का संतान से सहयोग मिलेगा। आज जटिल से जटिल समस्या का समाधान निकलेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा। भविष्य से जुड़ी योजना बनाएंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव जी की पूजा करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। आज सोच—समझ कर विचार व्यक्त करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सभी काम आज पूरा होंगे। खुशी की खबर मिलेगी। लेखन व रचनात्मकता में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। लोगों से कम संपर्क में आएं।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – काले जूते व छाते का दान किसी गरीब को करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नए विचार आएंगे। सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। दोस्तों सलाह लेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जाएंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले क्रोध करने से बचें। वाणी में संयम रखें। आज नौकरी व बिजनेस में भाग-दौड़ बनी रहेगी।किसी काम में भी जल्दबाजी करने से बचें। कोई खास काम पूरा होगा। सफलता मिलेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। अनावश्यक यात्रा टालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे। धन में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आस-पड़ोस के व्यक्ति से बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- शिव भगवान के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक के पुराने मामले उभर कर आएंगे। आज जातक परेशानी का अनुभव करेंगे। एक से ज्यादा काम लेने से बचें। योजना विफल रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से बचें। हानि हो सकती है। भवन निर्माण के काम में रुकावट आ सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए जातक के लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी।संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस में सब जातक के अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- विष्णु भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले धन लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रुके हुए काम पूरा कराने में जातक को भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घूमने की योजना बनाएंगे। लोकिन उसे टालने से सेहत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस में योजनाएं सफल होगी। सफलता के नये मार्ग खुलेंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। धन के नए मार्ग खुलेंगे। जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगा। आज की यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में रुचि बढ़ेगी। बड़ों का मार्गदर्शन से काम में सफलता मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज दुर्गा कवच का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन मनपसंद गतिविधियों में शामिल होंगे। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। भाई का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सहयोग एवं परस्पर सम्मान बना रहेगा। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

Next Story