Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन राशियों को कार्य स्थल पर मिलेगी सफलता, धन लाभ के मार्ग खुलेंगे... ये रखें अपने क्रोध पर नियंत्रण, जानिए 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 28 september 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 28 सितंबर 2022 बुधवार

तिथि- तृतीया 01:27 AM, Sep 29 तक

आज का नक्षत्र- चित्रा 06:14 AM तक उसके बाद स्वाती

आज का करण-तैतिल और गर

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-वैधृति

आज का वार-बुधवार

राहुकाल -12:17 PM से 01:46 PM तक

चन्द्रमा - तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा भाई-बहनों के सेहत का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण साथी से दूर जाना पड़ सकता है ।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- जातक सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों की सेहत कमजोर रह सकती है और पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं हैं। धन लाभ हो सकता विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य को सराहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज मन से प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। अपने भाई-बहनों का सपोर्ट करेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। ऑफिस को लेकर उत्साहित होंगे और कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। स्वयं के प्रयासों से कामयाबी मिलने की संभावना है। संतान का स्वास्थ्य चिंतित रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपना कार्य मन से करेंगे। ऑफिस पर आप का प्रभुत्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें और बाद में

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले मन में अनेक विचार आएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु मां की सेहत कमजोर हो सकती है और संतान की भी । वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए बेहद सामान्य रहेगी। घर में प्यार बना रहे इसके लिए विष्णु भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत चंदन अर्पित करें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक उधार या लेन-देन से बचें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत की समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सुख-शांति के लिए जातक काली गाय को गुड़ और काले तिल खिलाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज मानसिक तनाव की शिकायत होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामान्य धन लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।प्रेम-संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रतिदिन कपूर का दीपक जलाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले ऑफिस पर ध्यान देंगे। इससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक कष्ट होने का अनुमान है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज सारा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और इससे सफलता भी मिलेगी अर्थात धन लाभ होगा। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ऑफिस में जात अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। प्रेम के लिए मिला-जुला है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। ऑफिस में जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। संतान प्रफुल्लित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। ख़र्च पर लगाम लगाएं। प्रेम के लिए यह बेहतरीन रहेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले मन एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। वहीं, दूसरी ओर धन खर्च के मामले में आगे रहेंगे। कटु वाणी बोलने से बचें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। संतान लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेगी और प्रति सम्मान का भाव रखेगी। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य है , रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज शिव मंत्र का जाप करें।

Next Story