Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: आज इन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, अनावश्यक खर्च से बचें...वहीं इन्हें आज धन कमाने का मिलेगा अवसर...

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 7 सितंबर 2022 बुधवार

तिथि – द्वादशी तिथि 12:05 AM तक उपरांत त्रयोदशी

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 04:00 PM तक उपरांत श्रवण

योग- शोभन

राहुकाल - 12:24 PM से 01:57 PM तक

चन्द्रमा - मकर राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज आपको संघर्ष के बाद सफलता जरूर मिलेगी। घर परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शाम से आपका समय रोमांटिक हो सकता है। व्यवहार में गंभीरता रहेगी, ज्ञान विज्ञान में आज इनकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा का योग भी है, लंबी नहीं तो छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, खान-पान और लाइफस्टाइल में लापरवाही से बचें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज धन के मामले में अच्छा रहेगा। आज आपके लिए धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे। साथ ही आज आप जो भी निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप जमीन या मकान खरीदने का मन बना रहे हैं अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरुर लें। वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपको किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च के लिए तैयार रहना होगा। इतना ही नहीं आज आपको व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज किसी प्रतियोगिता का परिणाम आने की भी संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपको मनोबल बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी महसूस करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और दबाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। निवेश में जोखिम बहुत रहेगा इसलिए बहुत सोच समझकर निर्णय लें अथवा आज दिन को शांति पूर्वक बिताएं। पारिवारिक जरूरतों पर आपका धन खर्च हो सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। थकान महसूस करेंगे

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज लाल चीजें करें दान और केसरिया रंग का कपड़ा पहनें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया आजमाने का प्रयास करना चाहिए। कोई नई योजना शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। बुद्धि और अनुभव का जीवन के सभी क्षेत्रों में लाभ पाएंगे। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- धार्मिक पुस्तकें दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज यदि आप जमीन लेने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित है। थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। आप अपने गुण का इस्तेमाल करके धन कमाने में सफल होंगे आपकी इमेज भी अच्छी रहेगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आपकी कोई खास प्लानिंग कामयाब हो सकती है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो अचानक आपकी धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाएगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही आज किसी के साथ बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज संयम और सतर्कता बनाए रखें। आज किसी रिश्तेदार और मित्रों को लेकर तनाव हो सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज चांदी का सिक्का पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज कारोबारियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त हो सकती है। हालांकि दिन की शुरुआत में ही कुछ नई परेशानियां आ सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन से परहेज करें। पारिवारिक जीवन में कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। बजट से अधिक खर्च हो जाना भी चिंता का कारण हो सकता है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सूर्य को अर्ध्य देंगे तो वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बहस न करें। इसका बड़ा खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है। लव लाइफ और फैमिली लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शाम में कुछ खरीदारी हो सकती है। रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज व्यापार में उतार चढ़ाव वाला रहेगा। फिलहाल, आपको इन स्थितियों को संभालने की सख्त जरूरत है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से सजग रहने की सलाह है, आज आपके सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज व्यवसायिक लाभ के लिए 11 दीपदान मां गंगा के नाम करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप प्रेम संबंधों में कैसे बदलाव ला सकते हैं। लेकिन इस बदलाव को लाने के लिए आपको न ज्यादा सख्त बोलना होगा और न ही ज्यादा लचीला होना होगा। एक बीच का रास्ता खोजें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान शिव को चढाएं।

Next Story