Begin typing your search above and press return to search.
बजट 2022: राज्य और केंद्र कर्मचारियों के टैक्स कटौती की सीमा बढ़ी, कार्पोरेट सरचार्ज घटा.. लेकिन डिजिटल संपत्ति हस्तांतरण से होने वाली आय पर तीस फ़ीसदी टैक्स..

नई दिल्ली,1 फ़रवरी 2022। केंद्रीय बजट में अब राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी।
कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा, वहीं किसी भी आभासी डिजिटल संपत्ति के हस्तांतरण से होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से कर लगाया जाएगा। अधिग्रहण की लागत को छोड़कर, ऐसी आय की गणना करते समय किसी भी व्यय या भत्ते के संबंध में कोई कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Next Story
