Begin typing your search above and press return to search.

द कश्मीर फ़ाईल पर सदन में बृजमोहन का सरकार पर आरोप- "टिकट सेल आउट नहीं पर लगवाते हैं हाउसफ़ुल का बोर्ड"

द कश्मीर फ़ाईल पर सदन में बृजमोहन का सरकार पर आरोप- टिकट सेल आउट नहीं पर लगवाते हैं हाउसफ़ुल का बोर्ड
X
By NPG News

रायपुर,14 मार्च 2022। द कश्मीर फ़ाइल को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि, टॉकिज संचालकों पर दबाव डालकर फ़िल्म नहीं चलाने की क़वायद की जा रही है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को अभिव्यक्ति की आज़ादी से जोड़ इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बाधा डालने की क़वायद बताई गई।

सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने यह विषय उठाया और कहा

"यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है...एक फ़िल्म सच बता रही है तो उसे ना देख पाएँ यह क़वायद हो रही है।"

विपक्ष ने कहा

"जिन जगहों पर द कश्मीर फाईल लगी है, वहाँ पूरी टिकट नहीं बिकती और सामने हाउसफ़ुल का बोर्ड लगाया जा रहा है"

Next Story