ब्रेकिंग-टीएस सिंहदेव 20 को लौटेंगे रायपुर, एनपीजी से बोले...21 से बजट सत्र में लूंगा हिस्सा...

X
By - NPG News |
Published Time : 17 March 2022 2:17 PM IST
Updated Time : 2022-03-17 08:50:24
रायपुर, 17 मार्च 2022। पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वे विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने 20 मार्च को रायपुर आ रहे हैं। 21 मार्च से वे सदन की कार्यवाहियों में हिस्सा लेंगे। 21 को उनके विभाग के बजट पर चर्चा है...इस दिन वे सदन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है।
ज्ञातव्य है, सिंहदेव के बजट सत्र में हिस्सा न लेने के संबंध में एनपीजी टीम ने हल्के-फुल्के अंदाज में होलियाना खबर बनाई थी--सत्यता से इसका कोई संबंध नहीं है। सिंहदेव इस समय दिल्ली में हैं। खबर प्रसारित होने के बाद सिंहदेव ने फोन पर बताया कि मैं 20 मार्च को रायपुर रहा हूं...21 मार्च से विधानसभा में मौजूद रहूंगा।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

