ब्रेकिंग - सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट...बैठक में शामिल कुछ और नेता भी संक्रमित...

नईदिल्ली 2 जून 2022। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसके अलावा उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में शामिल कुछ अन्य नेता भी संक्रमित होने की खबर है। संक्रमित होने के बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
सोनिया गांधी के पॉजिटिव होने की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है। सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल बीते बुधवार को हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया और कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो पूरी तरह ठीक है।
बता दें, हफ्ते सोनिया गांधी की उपस्थिति में जयपुर में चिंतन शिविर हुआ था। इस शिविर में कई प्रदेश के मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया था। इस शिविर में कुछ विधायक कोरोना संक्रमित पाये गए थे। फिलहाल सोनिया गांधी के संपर्क में आये लोगों को टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
