ब्रेकिंग-सभी मंत्रियों का इस्तीफा: कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा अपना इस्तीफा, नये मंत्रिमंडल का होगा गठन...

X
By - NPG News |
Published Time : 4 Jun 2022 4:49 PM IST
Updated Time : 2022-06-04 11:20:11
नईदिल्ली 4 मई 2022। उड़ीसा से बड़ी खबर सामने आई है। ओडिसा में पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब अटकलें है कि 5 जून को नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाया जाएगा।
दरसअल बीजू जनता दल के पिछले महीने ही कार्यकाल के तीन साल पूरे हुये है। कार्यकाल पूरे होने के बाद से ही प्रदेश में ये अटकलें थी कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। इस बारे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मीडिया के द्वारा लगातार सवाल पूछे जा रहे थे। साथ ही राजनीति भी इस मुद्दे पर जोरो से थी। इसी बीच आज शनिवार को मंत्रियों ने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंप दिया। अब नये मंत्री रविवार सुबह मंत्रिमंडल की शपथ लेंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि पटनायक सरकार में नये मंत्री कौन कौन होंगे।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

