Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस चुनाव समिति की घोषणा, इस बार अकबर को सौंपी गई जिम्मेदारी

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस चुनाव समिति की घोषणा, इस बार अकबर को सौंपी गई जिम्मेदारी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। विधानसभा 2023 के लिए कांग्रेस ने घोषणा समिति का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ नेता और मंत्री मोहम्मद कबर को इस बार समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे, शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, प्रेम साय सिंह सहित 23 सदस्य बनाए गए हैं।



बतादें कि 2018 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र जिसे कांग्रेस ने संकल्प पत्र नाम दिया था, उसे टीएस सिंहदेव ने तैयार किया था। पार्टी नेताओं के अनुसार इस बार भी उन्हें ही जिम्मदरी दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

इसके साथ ही पार्टी ने 6 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति भी बनाई है। शिव कुमार डहरिया को इसका चेयरमैन बनाया गया है। वहीं रामगोपाल अग्रवाल, अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह और गजराज पगारिया सदस्य बनाए गए हैं।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story