ब्रेकिंग न्यूज: अजय जामवाल बने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, जानें कहां रहेगा केंद्र

X
By - NPG News |21 July 2022 2:08 PM IST
रायपुर। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। अजय जामवाल को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर होगा। बता दें कि लंबे समय से संगठन में कसावट के लिए नियुक्तियों की चर्चा थी। फिलहाल पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के पास है। उनके पास कई राज्यों की जिम्मेदारी है, इसलिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की गई है।
इधर, अजय जामवाल की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का केंद्र भोपाल के स्थान पर मुंबई कर दिया गया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
