Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: दस साल में पहली बार इतनी गर्मी, इससे पहले 1942 में 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड

महासमुंद में सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान, इतना तापमान 1980 में जांजगीर जिले में दर्ज किया गया था।

ब्रेकिंग न्यूज 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: दस साल में पहली बार इतनी गर्मी, इससे पहले 1942 में 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड
X
By NPG News

रायपुर, 30 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 30 अप्रैल को पिछले 10 साल के मुकाबले सबसे गर्म रही। आज 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो सबसे अधिक है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को महासमुंद में सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इतना तापमान 1980 में जांजगीर जिले का दर्ज किया गया था। 1942 में रायपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल महीने में दिन का तापमान लगातार बढ़ता है और हवा का दबाव कम होता जाता है। महीने के पहले दिन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होता है और अंत तक 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है। कभी कभी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।


महासमुंद में सर्वाधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान

छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहर शनिवार को गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस गए। सुबह 8-9 बजे से ही धूप तेज हो गई और अंधेरा होने के बाद भी गर्म हवाओं ने परेशान किया। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया। महासमुंद में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। राजनांदगांव में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर और बिलासपुर संभाग में लू चली। वहीं, दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थिति रही। दुर्ग व बिलासपुर सभाग में अधिकतम तापमान में बड़ी बढ़त देखने को मिली। रायपुर व सरगुजा संभाग में तापमान सामान्य से अधिक रहा। राजधानी में शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। जगदलपुर को छोड़कर बाकी सारे स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है।

Next Story