Begin typing your search above and press return to search.

CG ब्रेकिंग- 6 महिलाओं की मौत: मेला जा रहीं महिलाओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, कार के परखच्चे उड़े, एक गंभीर....

CG ब्रेकिंग- 6 महिलाओं की मौत: मेला जा रहीं महिलाओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, कार के परखच्चे उड़े, एक गंभीर....
X
By NPG News

रायपुर 16 फरवरी 2022। राजधानी में आज सुबह दर्दनाक हड़से में 6 महिलाओं की मौत हो गई है। मृतक सभी महिलाएं मेले में शामिल होने के लिए भिलाई से राजिम जा रही थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है। भिलाई के सुभाष नगर से एक परिवार जाइलो कार से राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने तड़के सुबह निकले हुए थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर अभनपुर केन्द्री के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही 6 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही डॉयवर को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, अर्चना मोला 40 साल, रीना दास 75 वर्ष शामिल है।

Next Story