Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंगः कश्मीर फाइल्स देखने के लिए मुख्यमंत्री ने बुक कराया पूरा हॉल, विधायकों के साथ गणमान्य नागरिकों को भी किया आमंत्रित

रायपुर, 16 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकगणों और गणमान्य नागरिकों को फ़िल्म देखने का भेजा गया है निमंत्रण। इसके लिए राजधानी के मैग्नेटो माल के पीवीआर में आज रात 8 बजे के शो में फ़िल्म कश्मीर फाइल्स के लिए एक पूरा हाल किया गया है बुक।
Next Story
