Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: असिस्टेंट कमांडेंट शहीद... बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक अन्य घायल

ब्रेकिंग: असिस्टेंट कमांडेंट शहीद... बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक अन्य घायल
X
By NPG News

रायपुर 12 फरवरी 2022। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक के घायल होने की सूचना है। शहीद जवान का नाम एसबी तिर्की था, जो झारखंड के निवासी थे। ये घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र की है।

दरसअल आज सुबह बीजापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, उसूर इलाके के तिम्मापुरा से लगे पुतकेल के जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर सर्चिंग के लिए पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीआरपीएफ बटालियन 168 के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए। साथ ही एक जवान अप्पाराव घायल बताये जा रहे है। वहीं अभी भी मुठभेड़ जारी होने की सूचना है। दिनों तरफ से फायरिंग मौके पर जारी है...

Next Story