होटल में रंगरलियां मना रहे लड़के-लड़कियां गिरफ्तार...ओयो होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी कर पुलिस ने 11 को दबोचा... दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

बुलंदशहर 28 नवम्बर 2021। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में एक होटल में पुलिस ने शुक्रवार को चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान होटल के मैनेजर और कैशियर को भी हिरासत में ले लिया। मामले में सीओ ने 11 लोगों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ जहां चार पुरुष और चार महिलाएं 'आपत्तिजनक' स्थिति में मिलीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होटल मालिक समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।अनूपशहर क्षेत्राधिकारी द्वारा प्राथमिक जांच में दो कांस्टेबल रविकांत और विनीत गिरि दोषी पाए गए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अनूपशहर कस्बे के चौकी प्रभारी बहादुर सिंह को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला नहीं लाने के लिए पुलिस लाइन भेज दिया गया। सिंह पर उक्त होटल में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
सीओ अनूपशहर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि होटल में तलाशी के दौरान कमरे में युवक-युवतियों के बीच रुपयों की लेनदेन को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद कमरा खोलकर अंदर जाने पर वह आपत्तिजनक हालत में मिले, जिस पर शक और गहरा गया। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रेमी प्रेमिका और जिनकी शादी तय हो चुकी है, वे लोग हैं। इनको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। साथ ही इन्हें कोर्ट में बयान के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो सेक्स रैकेट का खुलाया हुआ।
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां होटल संचालक के बुलाने पर आती थीं। संचालक ने सचिन ने बताया कि ये लड़कियां अलीगढ़ और सिकन्द्राबाद की रहने वाली हैं। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि एक बलात्कार के मुकदमें की तफ्तीश में आए थे। तफ्तीश में पता चला कि होटल में कुछ कमरे बने हुए है जहां पर कुछ लोग रूकते है। पुलिस ने कमरों में देखा तो ये लोग अपात्तिजनक स्थति में पाए गए। होटल का रजिस्टर चैक किया गया तो लोगों की आईडी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई कर जाएगी।
