प्रेमी प्रेमिका और वो: प्रेमी के साथ बैठी थी प्रेमिका, तभी आया एक फोन कॉल; प्रेमिका ने जब बताई यह बात तो रेत दिया गला, जानें वजह

,रायपुर 31 मई 2022। नया रायपुर पेट्रोल पंप के थानोद चौक के पास कार में लड़की के शव मिलने की घटना को रायपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने गला रेतकर की थी। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद थाना क्षेत्र पांडुका के ग्राम कसेरू की रहने वाली 21 वर्षीय युवती कुमारी सुमन साहू की लाश नया रायपुर थानोद चौक में कार के अंदर आज सुबह मिली थी। इस घटना की जानकारी मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मियों ने अभनपुर थाने में दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच और पूछताछ में पेट्रोल कर्मियों ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मारुति कार में एक लड़का और उसके साथ मृतिका लड़की बैठी हुई थी। रात में उनकी कार चालू नहीं हो रही थी तो कार चालक युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मियों से गाड़ी को धक्का देने के लिए मदद मांगी। इसके बाद भी जब गाड़ी चालू नहीं हुई तो युवक और युवती कार के अंदर बैठकर बाते करने लगे। लड़की को लड़के के साथ देखकर पेट्रोल पंप के कर्मियों ने उसे घर छोड़ने की बात भी कही, पर युवती ने माना कर दिया, जिसके बाद युवक और युवती कर में ही सोने लगे।
दोनों को सोता देखकर कर्मचारी वापस पेट्रोल पंप लौट गए। सुबह 4 बजे जब कर्मचारियों ने कार में झांककर देखा तो युवती के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। साथ युवती की मौत हो चुकी थी और कार चालक युवक भी मौके पर नहीं था, जिसके बाद इसकी जानकारी अभनपुर थाने में दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के साथी कार चालक एस कुमार साहू 22 वर्ष को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई।
आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि, मृतिका सुमन से उसका पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध था। सुमन तीन महीने से सीआईटी कॉलेज अभनपुर में कम्प्यूटर का कोर्स कर रही थी और अभनपुर में ही एक किराए का घर लेकर रह रही थी। साथ ही रायपुर में जॉब भी करती थी। काफी दिनों के बाद सोमवार को दोनों की मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपी अपनी कार में ही बैठाकर सुमन को अपने एक दोस्त के घर अभनपुर ले गया था। यहां पर मृतिका को मोबाइल पर एक अन्य युवक के साथ बात करते हुए देख लिया। इस दौरान दोनों का जमकर विवाद हुआ।
विवाद के दौरान युवती ने अपने प्रेमी को बताया कि, अब वो एक अन्य लड़के के साथ शादी करना चाहती है। ये बात जैसे ही एस कुमार ने सुना तो आक्रोशित हो गया और उसे अपनी कार में बैठाकर रायपुर की ओर निकला पड़ा। इतने में नया रायपुर थानोद चौक के पेट्रोल पंप के पास उनकी मारुती कार खराब हो गई। गाड़ी चालू नहीं होने पर दोनों वहीं ही रुक गए। रात में फिर से दोनों का उसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रेमी ने गाड़ी में रखे चाकू से सुमन का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर की इस वारदात के बाद आरोपी प्रेमिका के शव को गाड़ी में ही छोड़कर फरार हो गया।
फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का ख़िलास कर इसकी सूचना मीडिया को देगी।
Tags
- रायपुर क्राइम
- अभनपुर क्राइम
- प्रेमी प्रेमिका और वो
- प्रेमी के साथ बैठी थी प्रेमिका
- जानें वजह
- प्रेमिका ने जब बताई यह बात
- तो रेत दिया गला
- Raipur crime
- Abhanpur crime
- when the girlfriend told this thing
- she gave her throat
- know the reason
- the lover was the girlfriend and she: the girlfriend was sitting with the lover
-
Home
-
Menu

