कंगना ने सलमान, अजय और अक्षय कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोली- कभी मेरी फिल्म का...वो मेरे ट्रेलर को....

मुंबई 15 मई 2022. कंगना जल्द ही अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' में दिखाई देंगी, जिसमें उन्हें एजेंट अग्नि नामक एक सुपर-जासूस के रूप में दिखाया गया है. वहीं, सलमान खान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। अब कंगना रनौत ने अक्षय कुमार और अजय देवगन पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा है कि ये दोनों स्टार कभी उनकी फिल्म का कभी प्रमोशन नहीं करेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रनौत से अजय देवगन के 'Bollywood Bonhomie' (बॉलीवुड की खुशमिजाजी) वाले बयान पर रिएक्शन मांगा गया और पूछा गया कि क्या वाकई ऐसा है और सभी एक दूसरे को सपोर्ट करके चलते हैं तो एक्ट्रेस का रिएक्शन काफी एग्रेसिव था।
दरअसल, कंगना रनौत से मिरर नाउ ने बातचीत की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अजय देवगन के 'Bollywood Bonhomie' वाले बयान पर वो क्या सोचती है. उनसे पूछा गया कि क्या सही में उन्हें लगता है फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई एक-दूसरे को सपोर्ट करता है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, लेकिन अजय देवगन कभी मेरी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे. कंगना रनौत ने आगे कहा, वह अन्य फिल्मों का प्रमोशन करेंगे लेकिन मेरी फिल्म का कभी प्रमोशन नहीं करेंगे. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, अक्षय कुमार ने मुझे चुपचाप फोन कर कहा कि मुझे आपकी फिल्म थलाइवी बहुत अच्छी लगी, लेकिन वह मेरे ट्रेलर को ट्वीट नहीं करेंगे.
कंगना रनौत से जब पूछा गया कि आपको ऐसा क्यों लगता है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, आपको उनसे पूछने की जरूरत है मुझसे नहीं. मैं उनकी ओर से जवाब नहीं दे सकती. मिस्टर बच्चन ने मेरा ट्रेलर ट्वीट किया और तुरंत इसे डिलीट कर दिया. आप मुझसे पूछ सकते है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. मुझे नहीं पता. आपको इसका जवाब उनसे पूछना चाहिए. कंगना रनौत ने अजय देवगन के बारे में कहा कि, अजय देवगन एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म में भूमिका निभाते है. लेकिन क्या वह मेरी फिल्म में ऐसा करेंगे? मैं अधिक से अधिक आभारी रहूंगा और अगर वह करते है तो. अगर वह मेरी फिल्म का समर्थन करते है जैसा अर्जुन रामपाल ने किया.
