Begin typing your search above and press return to search.

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहीं महिलाओं के टैम्पो को को बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर... 2 महिलाओं की मौत, 7 घायल

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहीं महिलाओं के टैम्पो को को बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर... 2 महिलाओं की मौत, 7 घायल
X
By NPG News

बिलासपुर 8 जून 2022। देर रात छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे महिलाओं से भरे टैम्पो को बोलेरो ने ठोकर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वही 7 अन्य महिलाएं घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार महिलाएं ग्राम बानाबेल में छट्ठी कार्यक्रम में गयी हुई थी। वहां से वह अपने घर शिवतराई वापस लौट रही थी। टैम्पो रात 12 से 1 बजे के बीच रतनपुर व बेलगहना के बीच ग्राम कंचनपुर पहुचीं ही थी कि बिलासपुर की ओर आ रहे बोलेरो ने टैम्पो को ठोकर मार दी। जिससे टैम्पो पलट गई। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने बताया कि हादसे में सुनीता मेश्राम(40) व निरसिया गोड़(39) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीँ दुर्घटना में ऑटो चालक समेत 7 अन्य महिलाएं घायल हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने संजीवनी एक्सप्रेस वे बेलगहना चौकी को दी। जिस पर संजीवनी एक्सप्रेस व बेलगहना चौकी ने घायल महिलाओं

दीप्ति मेश्राम, गुलाब बाई, अनिता, भारती गोंड़, विमल, मनोज बाई और सोना बाई को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा फिर वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स रिफर किया गया है।

Next Story