
चंडीगढ़ 23 दिसम्बर 2021. पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को कोर्ट परिसर के अंदर हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई. धमाके में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह धमाका लुधियाना कोर्ट के वॉशरूम में हुआ. इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है.
बताया जा रहा है कि कोर्ट की तीसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई गई है। यह विस्फोट सिलेंडर से हुआ है या किसी और चीज से, इसका पता अभी नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। कोर्ट परिसर में जिस समय धमका हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लुधियाना के पुराने कोर्ट परिसर में यह विस्फोट हुआ है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह साजिश के तहत धमाका हुआ है। विस्फोट इतना भीषण था कि कोर्ट रूम की दीवारें टूट गईं। ताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे कोर्ट परिसर में धमाका हुआ।
Punjab | Several feared injured in explosion in Ludhiana District Court Complex
— ANI (@ANI) December 23, 2021
Details awaited. pic.twitter.com/H3jaqit93H
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, 'लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। चंडीगढ़ से बम निरोधक टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में विस्फोट पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, 'मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
