Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा पत्र.. पत्र में लिखा -"सौहार्द्र की जगह राजनैतिक प्रतिशोध का वो सिलसिला.. कि विपक्ष ही नहीं कांग्रेस के लोग भी त्रस्त"

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा पत्र.. पत्र में लिखा -सौहार्द्र की जगह राजनैतिक प्रतिशोध का वो सिलसिला.. कि विपक्ष ही नहीं कांग्रेस के लोग भी त्रस्त
X
By NPG News

रायपुर,28 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी को पत्र लिखा है कि, प्रदेश में राजनीति गैंगवार की दिशा में बढ़ रही है।पत्र में हवाला दिया गया है कि यह पत्र सजग विपक्ष की भुमिका के तहत लिखा और भेजा जा रहा है।

पत्र में लिखा गया है... "छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय प्रदेश है,सद्भाव के साथ सब मिलकर काम करते हैं,लेकिन कांग्रेस और प्रदेश सरकार में सत्ता के लिए मचे कोहराम ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया है।जनकल्याण और विकास के काम ठप्प है, सब इस या उस गुट का संतुलन साधने और शक्ति प्रदर्शन में मशगूल हैं,सजग विपक्ष के नाते भाजपा की चिंता राजनैतिक आग्रहों से परे राजनैतिक सौहार्द और स्थिरता तथा प्रदेश के कल्याण कि दृष्टि से स्वाभाविक है"

पत्र में आग्रह है प्रदेश के हित एवं राजनैतिक स्थायित्व के दृष्टिकोण से उसके व्यापक व सकारात्मक परिप्रेक्ष्य में ठोस निर्णायक कदम उठाएँ।

Next Story